सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से
पहले प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल शुरू हो गया है। इसी क्रम में सिलीगुड़ी
मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट ने 28 सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस
अधिकारियों के तबादले की पहली सूची बुधवार रात जारी की है। चुनाव आयोग के
निर्देशानुसार यह फेरबदल किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,
जल्द ही इंस्पेक्टर रैंक और वरिष्ठ अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की
जाएगी। तबादला किए गए पुलिसकर्मी शीघ्र ही अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान
देंगे।

