वाशिंगटन,। उत्तरी कैरोलिना राज्य के मैक्लेनबर्ग काउंटी के शहर
चार्लोट में संघीय आव्रजन एजेंटों ने शनिवार को कार्रवाई शुरू की है।
अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कहा कि चार्लोट में अवैध रूप से
रह रहे प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसे आधिकारिक तौर पर
'चार्लोट्स वेब' नाम दिया गया है। इस शहर को शार्लोट को भी कहा जाता है।
सीबीएस
न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, गृह सुरक्षा विभाग का मुख्य जिम्मेदारी
आतंकवाद, सीमा सुरक्षा, आव्रजन और साइबर आदि के विभिन्न खतरों से देश को
सुरक्षित रखना है। यह अभियान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध आव्रजन पर
की जा रही कड़ी कार्रवाई का नया लक्ष्य है। गृह सुरक्षा विभाग ने कहा कि
चार्लोट को अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों से खाली कराया जाएगा। इस अभियान
की तैयारी पिछले सप्ताह शुरू की गई थी।
गृह सुरक्षा विभाग की
प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने कहा, " अभियान का लक्ष्य अमेरिकी नागिरकों
को सुरक्षा कवच प्रदान करना है। इन लोगों से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा
पैदा हो गया है।" शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बॉर्डर
पेट्रोल एजेंट चार्लोट क्षेत्र में अवैध रूप से रहे प्रवासियों को
गिरफ्तार करते दिखाए गए हैं। इस अभियान में बख्तरबंद वाहन और विशेष अभियान
दल भी शामिल हो सकते हैं।
ट्रंप प्रशासन के इस अभियान की चार्लोट
के मेयर वी लाइल्स और उत्तरी कैरोलिना के डेमोक्रेटिक अधिकारियों ने कड़ी
आलोचना की है। लाइल्स ने अन्य स्थानीय नेताओं के साथ संयुक्त बयान में कहा
कि यह अभियान "अनावश्यक भय और अनिश्चितता पैदा कर रहा है।" चार्लोट
दक्षिण-मध्य उत्तरी कैरोलिना में पीडमोंट क्षेत्र में कैटावबा नदी के ठीक
पूर्व में स्थित है। यह उत्तरी कैरोलिना का सबसे बड़ा और अमेरिका का 14वां
सबसे बड़ा शहर है। चार्लोट में अभियान पूरा होने के बाद यह कार्रवाई न्यू
ऑरलियन्स पर शुरू हो सकती है। विभाग यहां 200 एजेंटों को भेजने की योजना
बना रहा है।
उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट शहर में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
