BREAKING NEWS

logo

अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी


मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत के खिलाफ अवर अभियंताओं के बाद अब कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना देकर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर पीडब्ल्यूडी परिसर में धरना दिया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद याकूब ने कहा कि उनको तबादले की धमकी दी जा रही हैं। आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता के करीबी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इसी कारण वह कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं।

उच्चाधिकारी कर्मचारियों का दूसरे खंड में समायोजन करें या अधिशासी अभियंता को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री खान सुहेल युनूस, पीयूष आर्य, धर्मेंद्र, सलीम अहमद, संतोष कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।