BREAKING NEWS

logo

ग्रामीणों को 100 से 125 द‍िन रोजगार म‍िलेंगे, कांग्रेस को बुरा लग रहा : उपमुख्यमंत्री शर्मा



रायपुर:  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आज साेमवार काे वीबी- जी राम जी बिल को लेकर आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रही है। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गांव वालों को 100 से 125 दिन रोजगार मिलेंगे तो कांग्रेस को बुरा लग रहा है। 


गांव में अच्छा परिवर्तन आया है, वह लोग तैयार हैं। तो कांग्रेस को क्या दिक्कत है। भाजपा गांधी जी की मान्यताओं के ज्यादा करीब है। ऐसी राजनीति करने से कुछ नहीं होता, जनता के बीच जाना पड़ता है। कल फिर कांग्रेस हार जाएगी तो ईवीएम का रोना रोएगी।


वहीं विधायक पुरंदर म‍िश्रा ने इस प्रदर्शन को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देना शर्मनाक है। महात्मा गांधी ने अंतिम समय में ‘हे राम’ कहा था। 


भाजपा ने उनके सिद्धांतों के अनुसार काम किया। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे विदेश में पैदा हुए, इसलिए संस्कृति नहीं समझते हैं। कांग्रेस का दीया बहुत जल्द बुझने वाला है।