बिलासपुर,। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर में
जनजातीय गौरव दिवस मनाया और इसके साथ ही कोनी में नए संभागायुक्त कार्यालय
का लोकार्पण किया। जिनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल
और धरमलाल कौशिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में भगवान
बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगने की घोषणा की। एक चौक का नामकरण भी उनके
नाम पर होगा। वहीं लालपुर खदान ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के
नाम पर करने की घोषणा हुई। जनजातीय बालक बालिकाओं के लिए 300-200 सीटर
अत्याधुनिक पोस्ट मैट्रिक छात्रवास की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान
कोटा ब्लॉक में समाज के लिए सुसज्जित सामुदायिक भवन की घोषणा की।
मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के कोनी में संभागायुक्त के नये कार्यालय का
लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त भवन का
निर्माण किया गया है। अरपा नदी के किनारे लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में इसका
विस्तार है। इसमें बेसमेंट सहित भूतल और प्रथम तल बना हैं। प्रत्येक तल पर
1620 वर्गमीटर में निर्माण कार्य हुआ है। भूतल में 10 कमरे, हॉल और पृथक से
प्रसाधन कक्ष हैं। इसी प्रकार दूसरे तल में 12 कमरे और हाल के साथ अलग से
प्रसाधन बना हुआ है। भवन में आयुक्त, अपर आयुक्त का कक्ष, न्यायालय कक्ष और
बैठक कक्ष हैं। उपायुक्त राजस्व, विकास, लेखा अधिकारी के साथ अलग अलग
स्टाफ रूम हैं। नए भवन में अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सुविधाओं को भी
समाहित किया गया है।
बिलासपुर में मना जनजातीय गौरव दिवस, मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं
