पुर्तगाल
का युवा नाविक वास्को डि गामा राजधानी लिस्बन से 08 जुलाई 1497 को भारत तक
पहुंचने के समुद्री मार्ग की खोज में निकला। वास्को-डि-गामा का पहला
ठिकाना बना दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका से निकल कर आगे बढ़ने पर वास्को
डि गामा के कई साथी बीमार पड़ने लगे जिससे यात्रा मोजाम्बिक में रोकनी
पड़ी। यहां के सुल्तान को वास्को डि गामा ने यूरोपीय उपहार दिए, इससे खुश
सुल्तान ने वास्को डि गामा की भरपूर मदद की और भारत का रास्ता खोजने में भी
मदद की। आखिरकार, करीब 10 महीने के सफर के बाद 20 मई 1498 को
वास्को-डि-गामा केरल के कोझीकोड जिले के कालीकट(काप्पड़ गांव) तट पर पहुंच
गए। कालीकट में तीन महीने बिताने के बाद वो वापस पुर्तगाल लौटे। जब
उन्होंने अपना सफर शुरू किया था तो उनके साथ 199 नाविक थे, लेकिन जब वो
वापस पहुंचे तो उनके सिर्फ 55 नाविक जिंदा बचे थे। वास्को डी गामा की इस
खोज ने पश्चिमी देशों के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए। 1502 में दोबारा भारत
आए वास्को डी गामा ने कोच्चि के राजा से व्यापार करने का समझौता किया।
अन्य अहम घटनाएंः
1421 : दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।
1609- विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।
1891 : थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया गया।
1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।
1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1972 : इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।
1995- रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण।
1999- कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड।
2000- फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2001- अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2003- पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
2004- ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की।
यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
2006- चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की।
2011-
झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव
हासिल किया।
इतिहास के पन्नों में 20 मईः भारत तक समुद्री मार्ग से पहुंचने की वास्को डि गामा की तलाश पूरी हुई
