महाकुंभ
नगर। जीवन में औषधि के समान यज्ञ है। इससे पर्यावरण
शुद्ध होता है। जिससे आत्मा पवित्र होती है। परिवार में शांति एवं समृद्धि
के लिए हर घर में यज्ञ का आयोजन होना चाहिए। महाकुंभनगर के शांभवी पीठ
स्थित शिविर में शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के सान्निध्य
में सहस्त्र चंडी यज्ञ एवं मां शांभवी की चल प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
शांभवी
पीठाधीश्वर ने कहा, हर सनातन धर्मी यज्ञ में विश्वास करता है। महाकुंभ
शांति पूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो, इसके लिए विशेष पूजा-अर्चना की गयी। भारत को
हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ यज्ञ में आहूति दी गयी। यज्ञ में
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं आवाहन पीठाधीश्वर आचार्य
महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरि भी शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनकी शांभवी पीठ के प्रति गहरी आस्था
है। इसीलिये वे सहस्त्र चंडी यज्ञ में भाग लेने आये हैं।
इस अवसर
पर ज्योतिष पीठ के गोविन्दानंद सरस्वती, स्वामी प्रकाशानंद, साध्वी प्रज्ञा
भारती, सर्वेश्वरानंद भारती, विश्वेश्वरानंद भारती, भाजपा के वरिष्ठ नेता
शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व मंत्री सुनील बराला, वरिष्ठ पत्रकार रवि
उपाध्याय आदि उपस्थित थे। इन लोगों ने भी यज्ञ में आहूति दी।