BREAKING NEWS

logo

फतेहपुर सीकरी के निर्दल उम्मीदवर रामेश्वर चौधरी भाजपा से निष्कासित


लखनऊ । लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर चौधरी को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की ओर से गुरुवार को एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। जिला एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों की ओर से भाजपा के खिलाफ रामेश्वर चौधरी के चुनाव लड़ने व प्रचार प्रसार करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने संगठन की मर्यादा के प्रतिकूल आचरण के कारण रामेश्वर चौधरी को पार्टी से निष्कासित किया है। उल्लेखनीय है कि रामेश्वर के पिता बाबूलाल चौधरी फतेहपुर सीकरी से ही भाजपा के विधायक हैं।