BREAKING NEWS

logo

डीजे बजाने को लेकर झड़प में एक की मौत, दो गंभीर


नगर थाना इलाके स्थित हुट्टीबाजार - दास मुहल्ले में डीजे बजाने को लेकर हिंसक विवाद हुआ । इसमें चार युवकों ने तीन सगे भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया । इस घटना में अजय दास ( 30 ) की मौके पर ही मौत हो गई। एवं उसके दो अन्य भाई गंभीर रुप से घायल हो गए । दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि होली बीतने के दूसरे दिन गुरुवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर पहले बच्चों में विवाद हुआ । इसमें दो पड़ोसी आपस में भीड गये । झड़प के दौरान युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें अजय दास की मौत हो गई। घटना में दो अन्य भाई राजेश दास , प्रदुम्न दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इस घटना में रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास सहित एक अन्य युवक शामिल है। घटना के बाद सारे आरोपित फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया। जबकि सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे ।

डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर देर रात से ही छापेमारी की जा रही है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।