पूर्व जिप अध्यक्ष हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो को भेजा जेल
गिरिडीह / डुमरी l गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व जिप झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता राकेश महतो हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है।इस
संबंध में गुरूवार को निमियाघाट थाना में प्रेस कांफ्रेंस
आयोजित कर एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि
निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांकीकला जंगल में विगत 21 फरवरी 2026 की सुबह पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष का अर्द्धजला शव मिलने की सूचना पर काण्ड दर्ज करते हुए अग्रतर अनुसंधान किया गया।उनकी हत्या के बारे में तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय सूत्रों के आधार पर पाया गया कि इनकी हत्या जीटी रोड पर बन रहे मकान के बगल में विवादित जमीन जिसपर इनके द्वारा मकान निर्माण कराने को लेकर हुआ है।
के कारण हुई है।इस काण्ड के अनुसंधान के क्रम में राकेश महतो के हत्या करने वाला अपराधी रेवतलाल महतो (40) एवं प्रदीप कुमार (28) दोनों ग्राम डुमरी हेठटोला थाना डुमरी को साक्ष्यानुसार गिरफ्तार किया गया है।जिन्होंने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में हत्या करने की अपराध को स्वीकार किया है।बताया गया कि दोनों अपराधी को जेल भेज दिया गया।इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल आदि उपस्थित थे।
प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए
