BREAKING NEWS

logo

स्वतंत्रता सेनानी के पोते के समुद्र में डूबने से मौत



खूंटी,  जिले के स्वतंत्रता सेनानी स्व सिंगराज सिंह मानकी के पोते एवं खूंटी जिला मानकी संघ के अध्यक्ष और समाजसेवी गोवर्धन सिंह मानकी के पुत्र शालिग्राम महादेव मानकी के दीघा के समुद्र में डूबने से असमय निधन हो गया। वह खूंटी जिले के जोजोहातु के रहने वाले थे। 

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य गुरुवार की रात को ही दीघा के लिए रवाना हो गए। शालिग्राम सिंह मानकी के निधन पर पूर्व शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रियांक भगत, भाजपा के जिला महामंत्री संजय साहू सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।