BREAKING NEWS

logo

बिरसा मुंडा फन पार्क में बच्चों ने डांस से बांधा समा


रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशंस और डांस वांस के संयुक्त तत्वावधान में डांस रांची डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुति देकर अद्भुत समा बांध दिया। बच्चों ने कई बॉलीवुड गीत पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेल लकड़ा, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डांस वांस के शिवम मनोहरण और नीतू कुमारी उपस्थित थे । कार्यक्रम में अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर बच्चों के साथ उनके अभिभाव भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुषी बद्र, सन्नी मुंडा, मंत्रेश, मनीषा, कुंदन सोनी, निरंजन राम, मुन्ना दास, अभिषेक कुमार सहित अन्य ने भूमिका अदा की।