भोपाल,। राजधानी भोपाल से हज पर जाने वाले यात्रियों का दूसरा
जत्था बुधवार सुबह जेद्दा के लिए रवाना हुआ। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से
जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ी। मंगलवार और बुधवार दो दिन में कुल 320
यात्री भोपाल से हज यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी
यात्रियों को गुलाब के फूल देकर विदा किया गया।
हज
कमेटी के अध्यक्ष रउफ वारसी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे हज
यात्रियों को लेकर फ्लाइट जेद्दा के लिए रवाना हुई। जाने से पहले राजा भोज
एयरपोर्ट पर हज यात्रियों का स्वागत किया गया। करीब 7 घंटे के सफर के बाद
सभी हज यात्री जेद्दा पहुंच गए। उन्होंने बताया भोपाल से दो दिन में कुल
320 यात्री रवाना हुए हैं। वहीं प्रदेश के करीब 7 हजार हज यात्रियों की
रवानगी 21 मई से मुंबई एयरपोर्ट से हो रही है। यह सिलसिला 9 जून तक जारी
रहेगा।
बता दें कि दूसरे जत्थे में भी
ज्यादातर हज यात्री भोपाल के ही थे। कुछ बाहर के थे, जो मंगलवार रात में ही
हज हाउस में पहुंच गए। रात 2 बजे सभी हज यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे। हज
हाउस में यात्रियों एवं उनके साथ आने वाले परिवारजनों के लिए बैठक
व्यवस्था, कूलर, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी।
भोपाल से हज यात्रियों का दूसरा जत्था जेद्दा के लिए रवाना, दो दिन में पहुंचे 320 यात्री
![](https://ranchiexpress.com/download/popular/bhopal_08_597.jpg)