देश-दुनिया
के इतिहास में 14 नवंबर की तारीख भारत के अंतरिक्ष अभियान के स्वर्णिम
अध्याय के रूप में दर्ज है। इसी दिन, वर्ष 2008 में भारतीय अंतरिक्ष
अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इतिहास रचते हुए चांद की सतह पर अपना झंडा गाड़ा
था। यह दिन भारत के पहले चंद्र मिशन- चंद्रयान-1 की सफलता का प्रतीक बन
गया।
22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया चंद्रयान-1 30 अगस्त 2009
तक चांद की परिक्रमा करता रहा। इस यान में लगा विशेष यंत्र ‘मून इम्पैक्ट
प्रोब’ (MIP) 14 नवंबर 2008 को चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक उतरा। इस मिशन ने
भारत को अमेरिका, रूस और जापान के बाद दुनिया का चौथा देश बना दिया जिसने
चांद पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अहम बात यह रही कि यही मून
इम्पैक्ट प्रोब चांद की सतह पर पानी की मौजूदगी के सबूत खोजने में सफल हुआ,
जो उस समय विश्व स्तर पर एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि मानी गई। अमेरिकी
अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने भी इस खोज की सराहना करते हुए भारत की
तारीफ की थी।
चंद्रयान-1 को चांद तक पहुंचने में लगभग 5 दिन और
चंद्र कक्षा में स्थापित होने में 15 दिन लगे। इस ऐतिहासिक उपकरण की कल्पना
पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने की थी।
उन्होंने ही सुझाव दिया था कि भारत को चांद पर अपना निशान छोड़ना चाहिए और
इसरो के वैज्ञानिकों ने उनके इस सपने को हकीकत में बदल दिया।
यह
मिशन न सिर्फ भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण था, बल्कि इसने अंतरिक्ष
अनुसंधान के क्षेत्र में देश की स्थिति को और मजबूत किया। आज भी 14 नवंबर
का यह दिन भारत के लिए गर्व का प्रतीक है - जब देश ने सचमुच “चांद पर कदम
रखा”।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1380 - फ्रांस के किंग चार्ल्स को 12 साल की उम्र में राजगद्दी सौंपी गई।
1681 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1922
- ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा
शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1955 - भारत में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की शुरुआत।
1964 - बाल दिवस मनाने का आधिकारिक ऐलान।
1969 - अपोलो-12 को लॉन्च किया गया। यह तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा पर पहुंचा।
1973 - ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1999
- संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन
को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर
प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ्रीका) द्वारा
पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
2002 - चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006 - भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007 - डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 - पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।
2008 - मून इम्पैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा।
2008 - छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ।
2009
- मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के
पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।
जन्म
1889 - जवाहरलाल नेहरू- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री।
1922 - बुतरस घाली - संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव।
1926 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक।
1942 - इंदिरा गोस्वामी - असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर।
1948 - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स।
1992 - अमिया कुमार मलिक - भारतीय धावक।
1993 - विकास ठाकुर - भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।
1946 - पुखराज बफाना - भारतीय डॉक्टर, जो बाल रोग विशेषज्ञ और किशोर स्वास्थ्य सलाहकार।
1948 - सिंधुताई सपकाल - अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता।
निधन
1967 - सी.के. नायडू - भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान।
1977 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक।
2008 - अजीत पांजा-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता।
2010 - लक्ष्मीचंद जैन - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री।
2011 - शरद कुमार दीक्षित - भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन।
2013 - हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
2021 - सत्यव्रत शास्त्री - संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार।
महत्वपूर्ण दिवस
-बाल दिवस
-राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
-विश्व मधुमेह दिवस
इतिहास के पन्नों में 14 नवंबर : जब भारत ने चांद पर छोड़ी अपनी पहचान
