BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में विभिन्न बूथों का जाकर मतदान का लिया जायजा






देहरादून/खटीमा,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोकतंत्र के महापर्व के दौरान खटीमा में विभिन्न बूथों पर जाकर वहां पर मतदान का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खटीमा के साथ ही पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है। निश्चित तौर पर देश में एक सक्षम व सशक्त सरकार बनने जा रही है।