भाेपाल,। भारतीय जनता पार्टी आज शनिवार काे भगवान बिरसा मुंडा की
जयंती प्रदेश भर में मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर
जबलपुर एवं अलीराजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम
में शामिल होंगे। वहीं आदिवासी बहुल जिलों में आयोजित कार्यक्रम में
मंत्री, विधायक और सांसद पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय में लिया था। प्रदेश के सभी जिला
मुख्यालयों पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में
मनाई जाएगी।
आदिवासी बहुल जिलों में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे वक्तागण
मध्य
प्रदेश के 24 जनजातीय बाहुल्य जिलों में 15 नवंबर को आयोजित भगवान बिरसा
मुंडा जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद,
विधायक व पार्टी पदाधिकारीगण पहुंचेंगे। प्रदेश शासन की मंत्री संपतियां
उइके मंडला, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी,
प्रदेश शासन की मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ, नागर सिंह चौहान अलीराजपर,
राधा सिंह सिंगरौली, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल खरगोन, बैगा विकास
प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल अनूपपुर, पूर्व मंत्री व विधायक
ओमप्रकाश धुर्वे डिंडोरी, प्रदेश मंत्री व विधायक मनीषा सिंह शहडोल, अजजा
मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल बैतूल में शामिल
होंगे।
इनके अलावा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल धार, पूर्व मंत्री
रंजना बघेल एवं विधायक मुरली भांवरा देवास, विधायक मंजू राजेन्द्र दादू
बुरहानपुर, संतोष बरकड़े जबलपुर, धीरेन्द्र सिंह कटनी, छाया मोरे खंडवा,
विधायक कमलेश शाह छिंदवाड़ा, कुंवर सिंह टेकाम सीधी, मथुरालाल डाबर रतलाम,
विधायक शिवनारायण सिंह एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज
सिंह टेकाम उमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह हरदा, भाजपा अजजा
मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगत नेताम बालाघाट एवं पूर्व विधायक मुकाम
सिंह किराड़े बड़वानी जिले में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती के जिला
स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बीजेपी आज प्रदेश भर में मनाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, आदिवासी बहुल जिलों में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे मंत्री-सांसद
