पटना: बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा
है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम
विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को राज्य में न्यूनतम तापमान के
लिहाज से गयाजी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया।
आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान का क्रम इस प्रकार रहा—
छपरा : 12.3 डिग्री सेल्सियस
अगवानपुर : 12.3 डिग्री सेल्सियस
जहानाबाद : 12.4 डिग्री सेल्सियस
डेहरी : 12.5 डिग्री सेल्सियस
बिहार में ठंड का कहर, गयाजी में सबसे कम 12.2 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
राज्य के न्यूनतम तापमान वाले टॉप-5 शहरों में सारण जिला
का छपरा भी शामिल है। छपरा और अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री
सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से नीचे है।
