BREAKING NEWS

logo

प्रियंका का आज छत्तीसगढ़ दौरा, चिरमिरी में जनसभा को करेंगी संबोधित





रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर सरगर्मी उफान पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा -काग्रेस सहित राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दौरान वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका का यह दूसरा दौरा है, इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आज करीब 11: 45 बजे प्रदेश के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में लैंड करेंगी।