कर्नाटक शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा
नई
दिल्ली: कर्नाटक शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता
पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने कहा कि
कर्नाटक की सरकार ने उसे मिले जनादेश के साथ धोखा किया है। भाजपा
मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सदस्य सुधांशु
त्रिवेदी ने कहा कि कर्नाटक वाइन मर्चेंट एसोसिएशन ने राज्य की कांग्रेस
सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाया है। यह आरोप विपक्षी भाजपा ने
नहीं बल्कि कर्नाटक वाइन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने सरकार पर लगाए हैं।
एसोसिएशन के मुताबिक रेस्टोरेंट और होटलों को शराब लाइसेंस आवंटन के दौरान
विभागों तक पैसा पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक वाइन
मर्चेंट्स एसोसिएशन ने 6,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का आरोप कांग्रेस
सरकार पर लगाया है। इस संगठन की तरफ से विस्तार से बताया गया है कि
रेस्टोरेंट से लेकर होटलों तक, किस प्रकार एलॉटमेंट के नाम पर सरकार के
विभिन्न स्तरों पर बैठे मंत्रियों और अन्य लोगों तक भ्रष्टाचार का पैसा
जाता था। कांग्रेस के विधायक ईडी ऑनलाइन मनी लॉन्डरिंग के मामले में
आरोपित हुए हैं। कर्नाटक की जनता ने जनादेश दिया था, उसके साथ बहुत बड़ा
धोखा और छल किया गया है।
