नई
दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने
अपने पांच दिवसीय जर्मनी दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भारतीय
संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान में निहित समान अधिकार, राज्यों की समानता,
भाषाई विविधता और धार्मिक समानता के विचार को समाप्त करना चाहती है।
राहुल ने किया जर्मनी में विद्यार्थियों से संवाद, भाजपा पर संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया
उन्होंने
दावा किया कि भारत के हरियाणा प्रांत की मतदाता सूची में एक विदेशी महिला
का नाम पाए जाने का मुद्दा उठाया गया, लेकिन निर्वाचन आयोग से संतोषजनक
जवाब नहीं मिला। राहुल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल
किए।
राहुल ने कहा कि भारत में व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन के लिए
विनिर्माण क्षेत्र का मजबूत होना आवश्यक है। भाजपा सरकार ने कुछ बड़े
उद्योग समूहों को प्राथमिकता दी। नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर जैसी
नीतियों से छोटे और मध्यम उद्योगों को नुकसान पहुंचा है।
